🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों मे पर शाम 5:00 बजे तक 52.02% मतदान

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 25 May 2024, 6:34 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों मे पर शाम 5:00 बजे तक 52.02% मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी के साथ बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है। मतदान के समय शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ की कतार में जितने भी वोटर लगे होंगे, वह सभी मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार रहेंगे। सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीर नगर, लालगंज(सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु.) और भदोही ये 14 सीटें हैं जिन पर आज वोटिंग हो रही हैं। इनमें से प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं।

शाम 5 बजे तक 52.02% मतदान

अंबेडकरनगर                59.53 फीसदी
बस्ती                            55.03 फीसदी
डुमरियागंज                   50.62 फीसदी
सुलतानपुर                    53.60 फीसदी
प्रतापगढ़                       49.65 फीसदी
फूलपुर                         46.80 फीसदी
इलाहाबाद                     49.30 फीसदी
श्रावस्ती                         50.71 फीसदी
संतकबीरनगर                51.11 फीसदी
लालगंज                        52.86 फीसदी
आजमगढ़                     54.20 फीसदी
भदोही                          50.67 फीसदी
मछलीनगर                    52.10 फीसदी
जौनपुर                         52.65 फीसदी

पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह पोलिंग बूथ में जाने की कोशिश कर रहे थे। कागज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल उन्हें करेली थाने में रखा गया है।

भाजपा समर्थकों ने बीएलओ की पीटा

सपा ने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर लोकसभा की टांडा विधानसभा में बूथ संख्या 161 पर  बीएलओ की भाजपा समर्थकों ने पिटाई की इसके अलावा उसे धमकी देकर बूथ से निकाला।

सपा का आरोप, मतदाताओं को डरा-धमका रहे भाजपा कार्यकर्ता

सपा ने ‘सोशल मीडिया साइट-x’’ पर अलग-अलग पोस्ट में जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-136 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदान बाधित करने और सुलतानपुर लोकसभा के बूथ संख्या-86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने सुबह कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का भरोसा जताया। जौनपुर से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर जिले के मल्हनी क्षेत्र के सहोदर पुर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सपा के जीत रहे अंबेडकर नगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये लालजी वर्मा की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।’’

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।