🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
एक्सक्लूसिव

इंडिया गठबंधन का दावा, 295 सीटों के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है।

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 1 Jun 2024, 6:12 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
इंडिया गठबंधन का दावा, 295 सीटों के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है।

नई दिल्ली। काँग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि देश में हुए लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 295 सीटें मिलने जा रही हैं। वे इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विपक्ष के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन की आज नई दिल्ली में बैठक हुई। यह बैठक 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर बुलाई गई थी। ढाई घंटे चली बैठक के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान हुई कमजोरियों और ताकत पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की 295 से ज्यादा सीटें आएंगी। इससे कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया है। हमारे सभी नेताओं से पूछने के बाद यह आंकड़ा मिला है। और इस आंकड़े में कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने फैसला लिया है कि हम सब काउंटिंग को लेकर इलेक्शन कमीशन के पास जाएंगे और पोस्टल बैलट की काउंटिंग मतों की गिनती के शुरू में कराने के लिए अपील करेंगे। इसके अलावा और भी मांगे हैं जो हम इलेक्शन कमीशन के सामने रखेंगे।

इंडिया गठबंधन ने दावा किया है कि देश में हुए आम चुनाव में  उसे 295  से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के घर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन के घटक दलों के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।  

 

इस बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी,  नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्लाह,  एनसीपी नेता शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड के चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन,  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, कम्युनिस्ट पार्टी के दीपांकर भट्टाचार्य, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में अब कांग्रेस भी हिस्सा लेगा। कांग्रेस भी खुलकर अपना पक्ष रखेगा। बता दें, कांग्रेस ने एक दिन पहले ही टीवी चैनलों पर आज होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

लोकसभा चुनाव के मतदान और चक्रवात रेमल का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा, “इंडिया के नेताओं ने 1 जून की बैठक के बारे में सूचित किया था। मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि हमारे यहां अभी भी चुनाव हैं। यहां तूफान आया था, उसमें किए जा रहे  राहत कार्यों को छोड़कर आना मुमकिन नहीं होगा।”

ममता बनर्जी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए।  उनकी जगह डीएमके के संसदीय दल के नेता टीआर बालू बैठक में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।