🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

राहुल की उम्मीदवारी की मांग करते हुए खुदकुशी की कोशिश

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 1 May 2024, 3:01 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
राहुल की उम्मीदवारी की मांग करते हुए खुदकुशी की कोशिश

अमेठी। अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों सीटों से प्रत्याशी फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। अब अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष ने जान देने की कोशिश है। अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष ने खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने अमेठी से अब तक टिकट फाइनल नहीं होने से खफा होकर यह कदम उठाने की कोशिश की। वह कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले, अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर निर्णय न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेसी ‘अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी’ का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हैं। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा लेकिन अभी तक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है।अमेठी में पांचवे चरण (20 मई) में मतदान होगा। इसके लिए 26 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गए थे और नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब तक नाम घोषित न होने से संशय बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली से अमेठी की हरेक राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। हालांकि तीन मई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का अमेठी दौरा है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।