Author: TNC Network

TNC Reporter: आईएएस अ​धिकारी अनिल सागर को सरकार ने यमुना अथॉरिटी का चेयरमैन बनाया है। अनिल सागर 1998 बैच के आईएएस अ​धिकारी हैं। हाल ही में सरकार ने यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन नरेंद्र भूषण को हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया था।

Read More

TNC Reporter: शासन ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को हटा दिया है। उनके स्थान पर भर्ती बोर्ड में तैनात एडीजी आरके स्वर्णकार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जोगदंड को महिला सुरक्षा का एडीजी बना दिया गया है। जोगदंड अक्तूबर के अंत में रिटायर भी हो जाएंगे। शासन ने कुल 9 आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं। इसमें सात एडीजी और दो आईजी शामिल हैं। आगरा जोन को मिली पहली महिला अधिकारी आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्णा को सतर्कता अधिष्ठान में एडीजी बनाया गया है। राजीव कृष्णा के स्थान पर यातायात निदेशालय में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन…

Read More

TNC Reporter: अमेठी में 2024 के चुनाव में एक बार फिर से राहुल बनाम स्मृति ईरानी का मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके संकेत कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दे दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। 2019 में राहुल गांधी को स्मृति से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2014 में स्मृति ईरानी को राहुल गांधी ने हराया था। अजय राय का कहना है कि राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी जहां से चाहेंगी वहां से चुनाव लड़ेंगी। एक सवाल के जवाब में अजय राय ने…

Read More

TNC Reporter: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी को हटा दिया है। उनकी जगह पर वाराणसी रहने वाले अजय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ख़ाबरी को पिछले साल प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। अजय राय

Read More

TNC Reporter: भाजपा ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए गुरुवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। दोनों ही सूची में पांच-पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्यप्रदेश में पिछले दो दशकों से भाजपा की सरकार है। साल 2018 में कांग्रेस ने सरकार का गठन किया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार को 15 महीनों में ही विदा होना पड़ गया था और कांग्रेस के…

Read More

TNC Reporter: भाजपा आईटी सेल के मु​खिया अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया के जरिए सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट पर मिजोरम में बम बरसाने के लगाए गए आरोप का जवाब अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिया है। गहलोत ने कहा है कि यह न सिर्फ राजेश पायलट का अपमान है ब​ल्कि पूरी सेना का अपमान है। इसस विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अमित मालवीय को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सचिन पायलट ने तो बकायदा अपने पिता राजेश पायलट की सेना में जॉइनिंग का पेपर भी साझा किया है और कहा कि— स्व. श्री…

Read More

TNC Reporter: राजस्थान में भाजपा की मुख्य धुरी वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा ने गुरुवार को घोषित चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प समिति में जगह नहीं दी है। यहां देखें दोनों समितियां इस सूची को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे वसुंधरा के कैरियर से जोड़ कर देख रहा है तो कोई इसे वसुंधरा के कद के मुताबिक पद न होने की बात कर रहा है। असलियत क्या है यह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही बता सकता है। लेकिन इतना तय है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव में भाजपा केवल वसुंधरा राजे के…

Read More

TNC Reporter: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ​शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि गुजरात के लोगों को यूपी में ठेका दिया जा रहा है। यहां के लोगों को रोज़गार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है। ​शिवपाल यादव बांदा में चल रहे सपा के दो दिवसीय प्र​शिक्षण ​​शिविर के पहले ​दिन पार्टी के पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बो​​धित…

Read More

TNC Reporter: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टेलीविजन चैनलों का स्व नियमन प्रभावी साबित नहीं हुआ है। अदालत टीवी चैनलों की विनियमन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश जारी करेगी। टीवी चैनलों पर बाम्बे हाईकोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के ​खिलाफ कुछ चैनल सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह ​टिप्पणी की। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि जब तक नियमों को सख्त नहीं बनाया जाता, तब तक टीवी चैनलों पर इसका पालन करने की कोई बाध्यता नहीं है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा,…

Read More

TNC Reporter: देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नाम से एक फ़र्ज़ी संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को एक प्रेस नोट जारी किया गया है। प्रेस नोट में कहा गया है कि ” सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट देखने को मिल रही हैं, जिसमें मुख्य न्यायाधीश की फाइल फोटो के साथ उनका नाम इस्तेमाल कर जनता से सरकार के खिलाफ विरोध करने की अपील की गई है।” कोर्ट का कहना है कि यह पोस्ट फर्जी है और गलत इरादे से इसे फैलाया जा रहा है। देखें प्रेस नोट: ऐसे कोई…

Read More