🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
न्याय पालिका

…तो अब सुप्रीम कोर्ट लगाएगा बेलगाम टीवी चैनलों पर लगाम

✍️ TNC Network 📅 14 Aug 2023, 10:17 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
…तो अब सुप्रीम कोर्ट लगाएगा बेलगाम टीवी चैनलों पर लगाम
TNC Reporter: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टेलीविजन चैनलों का स्व नियमन प्रभावी साबित नहीं हुआ है। अदालत टीवी चैनलों की विनियमन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश जारी करेगी। टीवी चैनलों पर बाम्बे हाईकोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के ​खिलाफ कुछ चैनल सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह ​टिप्पणी की।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि जब तक नियमों को सख्त नहीं बनाया जाता, तब तक टीवी चैनलों पर इसका पालन करने की कोई बाध्यता नहीं है।
सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा, “आप कहते हैं कि टीवी चैनल आत्मसंयम बरतते हैं। मैं नहीं जानता कि अदालत में कितने लोग आपसे सहमत होंगे। हर कोई पागल हो गया कि क्या यह हत्या है आदि। आप जांच शुरू कर दीजिए। आप कितना जुर्माना लगाते हैं? एक लाख रुपये? एक चैनल एक दिन में कितना कमाता है? जब तक आप नियमों को सख्त नहीं बनाते, किसी भी टीवी चैनल पर इसका पालन करने की कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी उल्लंघन के लिए अगर एक लाख का जुर्माना है तो उन्हें कौन रोकता है?” पीठ ने कहा कि वह ढांचे को मजबूत करने का प्रस्ताव कर रही है। “हम ढांचे को मजबूत करेंगे। हमने अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशानिर्देश देखे हैं। हम बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले में बदलाव करेंगे। लेकिन अब हम नियमों को मजबूत करेंगे।”

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।