🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
न्याय पालिका

लालू प्रसाद यादव के लिए राहत भरी ख़बर,CBI की ज़मानत रद्द करने वाली याचिका जनवरी 2024 में होगी सुनवाई 

✍️ TNC Network 📅 17 Oct 2023, 3:10 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
लालू प्रसाद यादव के लिए राहत भरी ख़बर,CBI की ज़मानत रद्द करने वाली याचिका जनवरी 2024 में होगी सुनवाई 

दिल्ली – चारा घोटाले में पूर्व मुख्यमन्त्री बिहार व पूर्व रेल मन्त्री लालू प्रसाद यादव को मिली ज़मानत को रद्द करने की माँग वाली सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी 2024 में सुनवाई करेगा, सीबीआई ने इस याचिका पर जल्द सुनवाई की माँग रखी थी,
बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को मिली ज़मानत का विरोध करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जनवरी 2024 में होगी, सुप्रीम कोर्ट से आई इस खबर से लालू परिवार ने राहत की साँस ली है, चारा घोटाले के 5 मामलों में लालू प्रसाद यादव दोषी क़रार दिए गए हैं। डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ 50 लाख रुपये की निकासी से जुड़े मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद आधी सज़ा की पूरी करने के बाद उन्हें झारखण्ड हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी थी, लालू प्रसाद यादव पर चाईबासा, देवघर, डोरंडा, दुमका चारा घोटाला में केस दर्ज हैं।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।