Author: टीएनसी ब्यूरो

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें  एवं अंतिम दौर का प्रचार आज शाम 5:00 बजे थम जाएगा। इस चरण में 1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होना है। सातवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश और पंजाब की हैं। इस चरण में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह, भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उपेन्द्र सिंह कुशवाहा और भोजपुरी कलाकार रविकिशन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई…

Read More

लखनऊ। देश के जाने माने उद्योगपति और विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेम जी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्ड पीठ ने  निरस्त कर दिया है।  उच्च न्यायालय द्वारा अजीम प्रेमजी के विरुद्ध परिवाद की कार्यवाही, सशरीर उपस्थित होने के आदेश तथा जमानती वारंट को इस आधार पर निरस्त कर दिया गया है कि लखनऊ स्थित कंपनी GS-4 के कार्यालय के दिन प्रतिदिन के क्रियाकलाप में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और न ही वह उनके प्रशासनिक नियन्त्रण में थी।  देश के जाने माने उद्योगपति अज़ीम प्रेम…

Read More

लखनऊ। कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी व बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह के तेज रफ्तार गाड़ियों के काफिले ने 3 लोगों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत नाजुक है, प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा स्थित बैकुंठ डिग्री कालेज के करीब आज सुबह हुआ। दुर्घटना के बाद स्कोर्ट में चल रही फारच्यूनर गाड़ी छोड़कर मौके से बाकी लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर…

Read More

पटना।  बिहार में छठवें चरण की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम लोकसभा सीट से शिवेश राम के लिए आयोजित एक सभा को पीएम मोदी ने संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को विपक्ष के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे और हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते दिखेंगे। विपक्ष की पूरी राजनीति डरो और डराओ की नीति है।…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी के साथ बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है। मतदान के समय शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ की कतार में जितने भी वोटर लगे होंगे, वह सभी मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार रहेंगे। सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्तकबीर नगर, लालगंज(सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सु.) और भदोही ये 14 सीटें हैं जिन पर आज वोटिंग हो रही हैं। इनमें से प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं। शाम…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस चरण के साथ ही 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण में बिहार में 8, हरियाणा में 10, जम्मू और कश्मीर में 1, झारखंड में 4, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 7, ओडिशा में 6, उत्तर प्रदेश में 14 और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर मतदान होना है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में तीसरे चरण में स्थगित मतदान भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान होगा। 8 राज्यों एवं 1 केंद्र…

Read More

लखनऊ। अठारहवीं लोकसभा के लिए जारी आम चुनाव के छठवें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5:00 बजे थम गया। इस चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होना है। ये सीटें  हैं भदोही, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, श्रावस्ती,  अंबेडकरनगर, डुमरियागंज,  बस्ती, संतकबीर नगर, मछलीशहर, जौनपुर, आजमगढ़ व लालगंज। जिन 14 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे उनके मुख्य प्रत्याशियों का संक्षिप्त विवरण भदोही भदोही संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिन्द का टिकट काट कर मिर्ज़ापुर की मँझवां सीट से विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है। गठबंधन में…

Read More

लखनऊ। प्रधानमंत्री ने आज एक जनसभा में विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में कैंसर से भी बुरी बीमारियां हैं। ये फैलते फैलते पूरे हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती हैं। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं। पीएम मोदी श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बुधवार को श्रावस्ती में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो…

Read More

लखनऊ। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव कि ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सियासी दल अपने तरकश के सारे तीर आज़मा रहे हैं। कोई भी दल किसी भी सीट पर कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहा है। छठे चरण में सुलतानपुर लोकसभा सीट के मतदान से तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी ने खेला करते हुए क्षेत्र की इसौली विधानसभा सीट से विधायक रहे चन्द्र भद्र सिंह उर्फ़ “सोनू सिंह” और उनके भाई यशभद्र सिंह उर्फ़ “मोनू सिंह” को अपने पाले में कर लिया। इन दोनों ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी…

Read More

आजमगढ़।  लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार पूरे जोर-शोर से चल रहा है। पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। वहीं बाकी के दो चरणों के चुनाव के लिए सभी दल प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिम्पल यादव आज आजमगढ़ पहुंचे। वहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में अनुमान से अधिक भीड़ जुट जाने की वजह से भगदड़ का मामला सामने आया है। बता दें कि अखिलेश यादव, दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आजमगढ़ पहुंचे थे। जनसभा का आयोजन निजामाबाद विधानसभा…

Read More