🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम घंटों में, 1 जून को मतदान

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 30 May 2024, 2:07 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम घंटों में, 1 जून को मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें  एवं अंतिम दौर का प्रचार आज शाम 5:00 बजे थम जाएगा। इस चरण में 1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होना है। सातवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश और पंजाब की हैं।

इस चरण में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह, भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उपेन्द्र सिंह कुशवाहा और भोजपुरी कलाकार रविकिशन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  

 

सातवें चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार और झारखंड की तीन सीटें शामिल है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर भी इसी चरण में मतदान होगा। पंजाब में कांग्रेस और आप में सीधी टक्कर है तो वहीं उत्तरप्रदेश में कांग्रेस नीट गठबंधन और भाजपा नीट गठबंधन का सीधा मुकाबला है।

उत्तरप्रदेश की जिन 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होने जा रहा है उनमें प्रधामनमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की संसदीय सीट मिर्जापुर के अलावा राबर्टसगंज, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और घोसी शामिल हैं।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।