🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

हाउस टैक्स व शॉप रेंट चेक से व नकद भी ले छावनी परिषद

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 30 Apr 2024, 2:38 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
हाउस टैक्स व शॉप रेंट चेक से व नकद भी ले छावनी परिषद

लखनऊ। सदर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मण्डल सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू के नेतृत्व में छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया । ज्ञापन में राजू ने बताया कि ई- छावनी पोर्टल में ख़ामियां होने की वजह से छावनी की जनता व दुकानदारों को हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा करने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। राजू ने अधिशासी अधिकारी से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और शॉप रेंट चेक, आरटीजीएस और पेटीएम तथा कैश लेने के विकल्प को भी बनाए रखने का आग्रह किया। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की मांग को अभिषेक राठौर ने रक्षा मंत्रालय तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ये आदेश रक्षा मंत्रालय से ही हुआ है कि पोर्टल के जरिए ही टैक्स आदि जमा कराया जाए। उन्होंने भरोसा दिया कि वे आपके पत्र को रक्षा मंत्रालय भेजकर इसको करवाने की कोशिश करेंगे । राजू ने कहा कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह दिक़्क़त सिर्फ़ लखनऊ कैंट में नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की 62 छावनियों में है। उसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए 1 दर्जन प्याऊ छावनी छेत्र में लगवाए जाएँगे। सदर चौराहे स्थित वाटर कूलर में 500 लीटर की एक टंकी और लगेगी। पशुओं के लिए जगह जगह पानी की व्यवस्था छावनी परिषद करवाएगी तथा शीघ्र ही एक पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। सदर चौराहा स्थित शौचालय के बाहर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई जाएँगी तथा शौचालय का कनेक्शन सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। यह आश्वासन छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री सुनील वेश, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री विपिन दयाल आदि उपस्थित रहे।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।