🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

चुनावी सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काँग्रेस पर बड़ा आरोप

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 25 Apr 2024, 5:09 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
चुनावी सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काँग्रेस पर बड़ा आरोप

कानपुर देहात। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के संपत्ति के पुनर्वितरण के मुद्दे पर उठे बवाल के बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ता में रहते हुए केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में भी धर्म के आधार पर जनगणना कराने की कोशिश की थी। अगर कांग्रेस फिर से चुन कर सत्ता में आई तो वह फिर इस कोशिश को दोहरा सकती है। तत्कालीन सरकार ने धर्म आधारित जनगणना के जरिये देश की सेना को भी बांटने का प्रयास किया था। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि तुष्टीकरण तो कांग्रेस के डीएनए में हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से गठित सच्चर समिति ने वर्ष 2006 में सशस्त्र बलों में धर्म आधारित जनगणना की सिफारिश की थी। कांग्रेस ने तबके लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में भी निर्वाचित होने पर धार्मिक अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने के संकेत दिए थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की शुरुआत करती है और इसे अगले स्तर पर ले जाकर सेना में भी शुरू करती है तो देश की एकता और अखंडता के लिए यह बहुत ही घातक होगा। रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे इस बात की चिंता है कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के जनकल्याण के नाम पर जो कुछ भी अपने घोषणापत्र में दिया है, वह सच्चर समिति की सिफारिशों की ही गूंज लगती है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।