🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

पहले बनते थे देसी कट्टे, अब यूपी में तोप के गोले बनते हैं-ललितपुर में अमित शाह

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 18 May 2024, 5:00 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
पहले बनते थे देसी कट्टे, अब यूपी में तोप के गोले बनते हैं-ललितपुर में अमित शाह

ललितपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि एक जमाना था कि उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया और अब यहां तोप के गोले बनते हैं।  वे आज झांसी से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में ललितपुर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगर कोई भी गलती की तो ये बुंदेलखंडी गोला पाकिस्तान पर गिरेगा और उसका सफाया कर देगा।

शाह ने दावा किया, “चुनाव के चार चरण समाप्त हो चुके हैं। चार चरण में मोदी 270 सीट लेकर तीसरी सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘इंडी’ गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। अब ये निश्चित हो गया है कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि आज बुंदेलखंड की सभी सीटों सहित उत्तरप्रदेश की 14 लोकसभा सेटों पर पर प्रचार का आखिरी दिन है। यहाँ 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा।

 

पीएम मोदी पर 25 पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं-शाह

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी पर 25 पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में जनसभा में गृहमंत्री ने कहा कि 12 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना है। 10 साल केंद्र में प्रधानमंत्री और 23 साल गुजरात में मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी पर 25 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि चार चरणों के समाप्त होने के बाद भाजपा को 270 सीटें मिल रही हैं और मोदी जी तीसरी सेंचुरी की तरफ बढ़ चले हैं। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ हो चुका है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।