अपराधनामा Article
मछुआरे के जाल में फंसा बॉक्स, खोलने पर निकली महिला की लाश
On 14/10/2023 by TNC Network
लखनऊ। गोसाईगंज के भटवारा में शुक्रवार सुबह इन्दिरानहर में मछली पकडऩे गए मछुआरे के जाल में एक बॉक्स फंस गया। जिसे बाहर निकाल कर खोलने पर बक्से में महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर गोसाईंगंज पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने फिलवक्त शव को मच्र्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताय कि शव 10 दिन पुराना लग रहा है। महिला की उम्र 40 साल के करीब है। आशंका है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई है। जिसके बाद शव को बक्से में भर कर इन्दिरानहर में फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मछुआरे राम रतन कश्यप ने बताया कि वह मछली पकडऩे के लिए गया था। जाल डालने के कुछ देर बाद ही बॉक्स जाल में फंस गया। राम रतन को लगा कि मछली फंसी है। इसके चलते वह जाल खींचने लगा। जिसके बाद उसे एक बॉक्स जाल में फंसा नजर आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए डीसीआरबी के साथ आस-पास के थानों में भी सूचना भेजी गई।



Leave a Reply