🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: बाराबंकी में पी एम मोदी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 17 May 2024, 5:15 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: बाराबंकी में पी एम मोदी

बाराबंकी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। वे आज बाराबंकी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामलला को टेंट में पहुंचाने वाले सपा-कांग्रेस वाले अब राममंदिर के फैसले को पलटने की बात कह रहे हैं। वो राम मंदिर को बेकार बता रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सपा के बड़े नेता ने रामनवमी के दिन कहा कि राम मंदिर तो बेकार है। वहीं, कांग्रेस तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने की तैयारी कर रही है। इनके लिए सिर्फ अपना परिवार और पावर ही मायने रखते हैं। ऐसे लोगों को ऐसी सजा देनी चाहिए कि उनकी जमानत जब्त हो जाए। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं।

बाराबंकी से भाजपा की ओर से निवर्तमान सांसद उपेन्द्र रावत का टिकट काटकर राजरानी रावत को लोकसभा प्रत्याशी हैं जबकि गठबंधन में यह सीट काँग्रेस के हिस्से में आई है और यहाँ से पूर्व सांसद पी एल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने यहाँ से शिव कुमार दोहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है जो मूल रूप से औरैया जिले के निवासी हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि केंद्र की सरकार आई तो सभी की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा और आपके लॉकर में जो कि सोना-चांदी और धन है उसे लेकर वोट जेहाद करने वालों को दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के लिए उनके वोटबैंक से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले संविधान का अपमान करते हैं। डॉ. आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का विरोध करते थे पर कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण दे रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि जनता को विकास भाजपा की दमदार सरकार ही दे सकती है। आज यूपी के साथ ही पूरा देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।