🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
एक्सक्लूसिव

अगर नीतीश के साथ गठबंधन न होता बीजेपी सिमट जाती ज़ीरो पर-संजय पासवान

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 27 Jun 2024, 2:41 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
अगर नीतीश के साथ गठबंधन न होता बीजेपी सिमट जाती ज़ीरो पर-संजय पासवान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ नहीं होता तो भाजपा जीरो पर आउट हो जाती। दरसल बीते कल एक कार्यक्रम के दौरान संजय पासवान ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा कि इस बात में सच्चाई है। इसके साथ ही संजय पासवान ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर उर्फ पीके की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी ताकत बढ़ती जा रही हैं। हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। बता दें कि संजय पासवान के इस बयान को पार्टी लाइन से अलग माना जा रहा है। यही कारण है कि उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में घमासान मचा हुआ है।

संजय पासवान के बयान का जदयू ने किया समर्थन

वहीं, भाजपा नेता संजय पासवान के बयान का बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता जमा खान ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत हुई और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कामों और उनके चेहरे पर लोगों को भरोसा है और यही कारण है कि एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा किया, जिसके चलते लोकसभा चुनाव में अच्छा रिजल्ट रहा।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।