🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

फंडिंग के ख़िलाफ़ एनआईए का एक्शन, दिल्ली, एनसीआर, यूपी महाराष्ट्र में छापे 

✍️ TNC Network 📅 11 Oct 2023, 2:51 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1

फंडिंग के ख़िलाफ़ एनआईए का एक्शन, दिल्ली, एनसीआर, यूपी महाराष्ट्र में छापे

दिल्ली – एनआईए दिल्ली, एनसीआर, यूपी, बिहार महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राजस्थान में पीएफआई से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की टीम पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान में मुमताज बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाक़ाई लोगों के मुताबिक़ इमारत में धार्मिक किताबें छापने का काम होता रहा है।
मुम्बई के विकरोली में पीएफ़आई से जुड़े वाहिद शेख के घर पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है, इस दौरान वाहिद शेख और एनआईए के अफ़सरों के बीच तीखी बहस भी हुई, वाहिद अफ़सरों से पहचान पत्र दिखाने की माँग कर रहा था, वाहिद शेख मुंबई हमले में अभियुक्त था, हालाँकि बाद में वह बरी कर दिया गया था, उत्तर प्रदेश में भी एनआईए सर्च ऑपरेशन  चला रही है, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई में भी छापेमारी की गई है, लखनऊ स्थित मदेगंज के बड़ी पखरिया इलाके में तीन घरों में एनआईए की टीम ने यूपी पुलिस के साथ छापेमारी की है. कानपुर में एनआईए ने डॉक्टर व उसके परिवार को हिरासत में लिया है, जिस से पूछताछ की जा रही है, हिरासत में लिए गए डॉक्टर का नाम 2019 के कानपुर हिंसा में आया था, उधर राजस्थान के टोंक समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। तमिलनाडु के मदुरई में भी कई जगहों पर पीएफआई से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।