🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

लखनऊ में ग़ज़ब हो गया, मंगाया पनीर निकला चिकन, आशियाना में मुक़दमा दर्ज 

✍️ TNC Network 📅 11 Oct 2023, 5:23 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0

लखनऊ में ग़ज़ब हो गया, मंगाया पनीर निकला चिकन, आशियाना में मुक़दमा दर्ज

चाइनीज़ फ्यूज़न रेस्टोरेंट और डिलेवरी ब्वाय मोहम्मद इमरान नामज़द

लखनऊ – रेस्टोरेंट और डिलीवरी बॉय की ग़लती से राकेश कुमार शास्त्री के घर चिल्ली पनीर की जगह चिकन चिल्ली पहुँच गया, चिल्ली पनीर की जगह चिकन खा कर घर के लोग बीमार पर गए, जिस के बाद आशियाना थाने में चाइनीज़ फ्यूज़न रेस्टोरेंट और डिलेवरी ब्वाय मोहम्मद इमरान को नामज़द करते हुए मुक़दमा दर्ज कराया गया है

आशियाना लखनऊ में राकेश कुमार शास्त्री अपने परिवार के साथ रहते हैं, राकेश ने स्वीगी एप के ज़रिये चाइनीज़ फ्यूज़न रेस्टोरेंट से चिल्ली ड्राई पनीर का ऑर्डर किया था, लेकिन रेस्टोरेंट की तरफ़ से डिलेवरी ब्वाय मोहम्मद इमरान ने ड्राई चिल्ली चिकन पहुँचा दिया। आईटम खाने के बाद राकेश कुमार शास्त्री व उन के परिजनों को पता चला आईटम नॉन वेज था, पुलिस को दी तहरीर में राकेश कुमार शास्त्री ने लिखा है, की वो ब्राह्मण हैं, और श्री बाला जी मन्दिर ट्रस्ट सेक्टर आई आशियाना के अध्यक्ष हैं, और धार्मिक कामों में लगा रहता है ऐसे में चाइनीज़ फ्यूज़न रेस्टोरेंट की वजह से उन धर्म भ्रष्ट हो गया, यही सोच सोच कर उन के परिजनों की तबियत बिगड़ गई, राकेश कुमार शास्त्री की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने 295-ए के तहत चाइनीज़ फ्यूज़न रेस्टोरेंट और डिलेवरी ब्वाय मोहम्मद इमरान को नामज़द करते हुए मुक़दमा दर्ज कर लिया है, और जाँच शुरू कर दी है.

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।