🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

राहुल-प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोस चुनाव

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 30 Apr 2024, 3:20 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
राहुल-प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोस चुनाव

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। राहुल के अमेठी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर काफी लंबे समय से चल रही चर्चा पर विराम लग गया है। अमेठी लोकसभा सीट से पार्टी राजा संजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी की तरफ से राजा संजय सिंह के नाम की अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी। इसी तरह सोनिया गांधी के राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद इस बात को लेकर भी चर्चा थी कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से गांधी परिवार से ही कोई चुनाव मैदान में उतरेगा, यही वजह रही कि इस सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम को लेकर कयास लगने लगे और कांग्रेस नेताओं को भी इस बात की उम्मीद थी कि पार्टी अपनी परंपरागत सीट से परिवार के ही किसी सदस्य को चुनाव लड़ाएगी, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस की राजनीति से राहुल गांधी ने गांधी परिवार को अलग किया है और पार्टी नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष पद से खुद को दूर रखते हुए गांधी परिवार को भी दूर रखा और मलिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया और मौजूदा समय में खरगे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी ने पहले से ही रायबरेली और अमेठी सीट पर गांधी परिवार से किसी को चुनाव ना लड़ाने की बात कह रहे हैं, अब उनकी बातों की पुष्टि भी होती दिख रही है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।