🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

राजनाथ के नामांकन के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 29 Apr 2024, 3:16 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
राजनाथ के नामांकन के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त

लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को अपनी परम्परागत सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा नेताओं ने रोड शो किया। भाजपा के रोड शो को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी में कई जगह रूट डायवर्ट कर दिया, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदिरा नगर से हजरतगंज जाने वाले लोगों को कोई सीधा साधन नहीं मिला, आटो और ई रिक्शा भी रूट डायवर्सन के कारण केवल सिकंदरबाग चौराहे तक ही जा रहे थे, इसके आगे लोगों को पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के नामांकन कार्यक्रम और उनके होने वाले रोड शो के कारण पालिटेक्निक चौराहे से चरबाग़ स्टेशन के लिए नगर बसें नहीं चलीं। राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक नामांकन जुलूस में शामिल हुए। भारी संख्या में समर्थकों ने जुलूस में शामिल होकर उत्साह दिखाया। नामांकन जुलूस में अधिक संख्या होने से शहर की आम जनता को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शहर के कई चौराहों पर सड़कों पर जाम की समस्या रही, जिसके चलते लोगों को आने जानें में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आईटी चौराहे पर फंसीं रहीं गाड़ियां
नामांकन के दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं न किए जाने से आमजन को जाम से काफी जूझना पड़ा और उन्हें काफी दिक्कतें भी हुई। चारबाग व हजरतगंज रूट सहित लखनऊ के कई रूट पर जाम लगा। लखनऊ के आईटी चौराहे पर घंटों गाड़ियां फंसी रहीं। सीतापुर रोड़ व अलीगंज से आने वाली गाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया गया जिसके चलते लोगों को दिक्कते हुई। राजनाथ सिंह हनुमान सेतु दर्शन करने पहुंचे ऐसे में लखनऊ विश्वविद्याल के रूट में जाम लग गया जिसके चलते हजरतगंज जाने वाली गाड़ियों को अपना रूट बदलना पड़ा। लखनऊ के कई रूट पर नामांकन के चलते जाम की समस्या देखी गई।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।