न्याय पालिका Article
संजय सिंह 13 अक्तूबर तक ईडी की कस्टडी में, अदालत ने बयान देने पर लगाई रोक
On 10/10/2023 by TNC Network
संजय सिंह 13 अक्तूबर तक ईडी की कस्टडी में, अदालत ने बयान देने पर लगाई रोक
संजय सिंह बोले मैं यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूँ 

दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राज्य सभा साँसद संजय सिंह की 5 दिन ईडी हिरासत ख़त्म होने के बाद उन्हें राउन्ज एवेन्यू कोर्ट में जज एम के नागपाल की अदालत में पेश किया गया है, जहाँ ईडी ने संजय सिंह की 5 दिनों के लिए रिमाण्ड की माँग की, अदालत ने 13 अक्तूबर तक संजय सिंह को ईडी की हिरासत में भेज दिया है
ईडी ने अदालत को बताया कि संजय सिंह ईडी हिरासत में सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे है, और जाँच में सहयोग भी नहीं कर रहे है। ईडी ने कोर्ट को बताया है, की संजय सिंह से फोन के डाटा के बारे में पूछा गया तो उसका भी उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। अदालत ने ईडी से पूछा कि क्या इस मामले में कोई नई रेड किया है। जिस के जवाब में बताया कि चंडीगढ़ में रेड की गई है । ईडी की तरफ से बताया गया कि इस मामले में घूस लेने के सबूत जांच एजेंसी के पास है। ईडी जांच कर रही है, ईडी ने कोर्ट में कहा है की एक बिज़नेस मैन का बयान दर्ज किया गया है, अभी उसको अदालत में डिस्क्लोज नहीं कर सकते है।
संजय सिंह के वकील ने कहा है, ईडी ने पूछा है, पत्नी को 10 हज़ार क्यों भेजा, और मां ने एक लाख क्यों दिया। संजय सिंह के वकील ने कहा किसी भी गवाह से आमना सामना नहीं कराया गया, बैंक के परिवारिक ट्रांसजेक्शन को लेकर सवाल पूछे गए, क्या इसके लिए ईडी को 5 दिन की हिरासत मिली थी, संजय सिंह के वकील ने कहा कि उनका पूरा घर सीसीटीवी से कवर है, जिस में कोई बैग लेकर आता नही दिखा। संजय सिंह के वकील ने कहा अगर मुझे सबूतों को मिटाना ही होतातो मेरे पास 2021 से अब तक का समय था। लम्बी बहस के बाद अदालत ने 3 दिन की कस्टडी रिमाण्ड बढ़ा दी है
इस से पहले अदालत पहुँचे संजय सिंह ने कोर्ट रूम के बहार कहा की प्रधानमंत्री मेरे साथ बच्चों का खेल रहे है, मैं उनकी यातना का पैमाना चेक करना चाहता हूँ। जितने बेईमान है, वो सब मोदी के साथ है, जितने ईमानदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply