🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

उ0प्र0 की 13 लोस सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक हुआ 56.35% मतदान

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 13 May 2024, 1:39 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
उ0प्र0 की 13 लोस सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक हुआ 56.35% मतदान

शाम 5 बजे तक हुआ 56.35% मतदान

लखनऊ।अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोग सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारों में मतदाता अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आ रहे हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। लखीमपुर खीरी में विपक्ष की ओर से मतदान में धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। यहाँ ईवीएम में साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 56.35% मतदान रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक 62.75% मतदान खीरी लोकसभा सीट पर देखने को मिला जबकि सबसे कम 50.91% मतदान कानपुर लोकसभा सीट पर हुआ। कन्नौज में 59.05%, धौरहरा 62.72%, सीतापुर में 60.90%, खीरी में 62.75%, बहराइच 55.97%, फर्रुखाबाद 56.93%, हरदोई सुरक्षित सीट पर 55.73%, मिश्रिख सुरक्षित सीट पर 54.37%, उन्नाव 53.97%, अकबरपुर 55.22%, शाहजहांपुर सुरक्षित 51.52%, इटावा सुरक्षित 54.35% और कानपुर 50.91% मतदान रिकार्ड किया गया ।

सांय 3 बजे तक हुआ 48.41% मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साँय 3 बजे तक कन्नौज में 51.73%, धौरहरा 54.05%, सीतापुर में 52.87%, खीरी में 53.87%, बहराइच 49.10%, फर्रुखाबाद 49.17%, हरदोई सुरक्षित सीट पर 47.99%, मिश्रिख सुरक्षित सीट पर 47.01%, उन्नाव 46.56%, अकबरपुर 46.36%, शाहजहांपुर सुरक्षित 44.21%, इटावा सुरक्षित 46.19% और कानपुर 41.44% मतदान रिकार्ड किया गया ।

दोपहर 1 बजे तक हुआ 39.68% मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर बजे तक कन्नौज में 43.14%, धौरहरा 43.25%, सीतापुर में 42.65%, खीरी में 43.31%, बहराइच 40.68%, फर्रुखाबाद 40.39%, हरदोई सुरक्षित सीट पर 39.45%, उन्नाव 38.69%, मिसरिख 38.94%, अकबरपुर 38.20%, शाहजहांपुर सुरक्षित 36.34%, इटावा सुरक्षित 37.68% और कानपुर 33.84% मतदान रिकार्ड किया गया ।

सुबह 11 बजे तक 27.12% मतदान

सुबह 11 बजे तक 27.12% मतदान हुआ। कन्नौज में सबसे अधिक 29.90% मतदान रिकार्ड किया गया जबकि सबसे कम 21.36% मतदान कानपुर सीट पर रिकार्ड किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक कन्नौज में 29.90%, धौरहरा 29.79%, सीतापुर में 29.29%, लखीमपुर खीरी में 29.20%, बहराइच 28.63%, फर्रुखाबाद 27.89%, हरदोई 27.12%, उन्नाव 27.09%, मिसरिख 27.03%, अकबरपुर 25.60%, शाहजहांपुर 25.05%, इटावा सुरक्षित 24.68% और कानपुर 21.36% मतदान रिकार्ड किया गया ।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।