🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में बंगाल की TMC राजनीति का ट्रायल करना चाहते हैं-पीएम मोदी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 16 May 2024, 4:58 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
उत्तर प्रदेश में बंगाल की TMC राजनीति का ट्रायल करना चाहते हैं-पीएम मोदी

भदोही । भदोही लोक सभा क्षेत्र के ज्ञानपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा भी मान चुकी है कि इस चुनाव में उसके लिए कुछ भी बचा नहीं है. सूपड़ा साफ हो गया है इसलिए भदोही में ये सपा वाले मैदान छोड़कर ही भाग गए हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भदोही में ये TMC कहां से आ गई ? कांग्रेस का तो पहले से ही उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं था. भदोही में सपा कांग्रेस के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया इसलिए ये भदोही में सियासी प्रयोग कर रहे हैं. आप जानते हैं, इनका ये प्रयोग क्या है ? ये उत्तर प्रदेश में बंगाल की TMC राजनीति का ट्रायल करना चाहते हैं. TMC बंगाल में कैसी राजनीति करती है ? TMC राजनीति यानी तुष्टीकरण, राम मंदिर को अपवित्र बताना, राम नवमी मनाने पर प्रतिबंध लगाना, बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देना. TMC राजनीति मतलब हिंदुओं की हत्या, दलितों-आदिवासियों का उत्पीड़न, महिलाओं पर अत्याचार.

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।