पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को इंस्टाग्राम के ज़रिए मिली जान से मारने की धमकी
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की बलात्कार पीड़िता प्रशिक्षु डाक्टर की फोटो शेयर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोलकाता से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तलतला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘कीर्तिसोशल’ वाले शख्स ने आरजी कर अस्पताल में हुई घटना से संबंधित तीन स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें पीड़िता की फोटो और पहचान का खुलासा किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ” आरोपी शख्स ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दो स्टोरी शेयर कीं, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ में सुश्री बनर्जी को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। वे बहुत ही भड़काऊ किस्म की थीं और सामाजिक अशांति पैदा कर सकती थीं। वो स्टोरी समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे सकती थीं।” पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply