🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

तालिबानी विध्वंस व्यवस्था लागू करना चाहती है कांग्रेस-योगी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 24 Apr 2024, 3:57 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
तालिबानी विध्वंस व्यवस्था लागू करना  चाहती है कांग्रेस-योगी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम दूसरे दौर के मतदान में जा रहे हैं और हमें यही कहना है कि अगर आपने अपना वोट इंडिया गठबंधन को दिया तो फिर से आतंकवाद की वापसी होगी और देश में व्याप्त अमन समाप्त हो जाएगा, जबकि एक वोट ही आप को सुरक्षा का माहौल दे सकता है एक वोट जनता की सुरक्षा का खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की वीभत्स मंशा को कतई नहीं पूरा होने देना है. ये लोग देश मे तालिबानी विध्वंस व्यवस्था को लागू करना चाहते हैं। हर मतदाता को इससे सतर्क रहना होगा। योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में भाजपा के मीडिया वॉर रूम के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस के लोकसभा चुनाव को लेकर जारी किये घोषणा पत्र पर राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी 54 साल पुराना अपनी दादी इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह रट रहें हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाद हो चुका है। जनता के मन में एक ही भाव है, फिर एक बार मोदी सरकार. पीएम मोदी ने दस वर्षों में देश की तकदीर बदली है। यही वजह है कि समाज के हर तबके का समर्थन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है. यह पहला ऐसा देश का चुनाव होगा जिसके परिणाम के बारे में पूरा देश आश्वस्त रहेगा. पीएम मोदी हर मोर्चे पर सर्वांगीण विकास के लक्ष्य में लगातार जुटे हैं. और उधर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में खतरनाक-खतरनाक इरादे को जाहिर किया है। एक तरफ 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने गरीब हटाओ का नारा दिया था. गरीबी नहीं हट पाई सब कुछ फाइलों तक ही सीमित्त रहा. अब दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह पोता भी अब रट रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो (कांग्रेस) कह रहे है कि लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। फिर उसका सुविधा अनुसार वितरण होगा. ऐसा ही इनके प्रधानमंत्री ने कहा था,कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग का है. जबकि भाजपा ने सिर्फ 4 जातियों की बात की. भाजपा ‘गरीब, युवा, महिला और किसान’ की बात करती है। 2004 से 2014 तक के कांग्रेस के शासन में आम जनमानस की भावनाओं को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया गया. जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को अपने हिसाब से लागू करने के प्रयास किये गये।
देश की कीमत पर सत्ता पाना चाहती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं. ये सिर्फ आरक्षण को छिन्न भिन्न करने का कुत्सित प्रयास है। योगी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश की कीमत पर सत्ता पाना चाहती रही है, इसीलिए वो व्यक्तिगत कानून की बात करती है. यानी शरीयत कानून की बात कर रही है, जबकि तीन तलाक को केंद्र सरकार ने खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। ये इंडिया गठबंधन आधी आबादी का अपमान कर रही है. देश की सुरक्षा, संप्रभुता के साथ ये खिलवाड़ करना चाहते है. कांग्रेस एन-केन प्रकारेण अपने पुराने डीएनए के कारण देश को उसी दौर में ले जाना चाहती है, जहां पहले खराब स्थिति में ये देश था।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।