🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
राजनीति

ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में काँग्रेस सरकार 

✍️ TNC Network 📅 9 Oct 2023, 8:51 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में काँग्रेस सरकार 
दिल्ली – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में विधान सभा चुनाव के ऐलान के बाद ओपिनियन पोल आना शुरू हो गया है, मध्य प्रदेश में काँग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई में काँग्रेस बढ़त बनाती नज़र आ रही है, वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल वापसी करते नज़र आ रहे हैं, सर्वे में तेलंगाना में बीआरएस सरकार जा रही है, और काँग्रेस को बढ़त मिलती नज़र आ रही है।
ABP C Voter के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में 18 साल से शासन कर रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए बुरी ख़बर है, मध्य प्रदेश में काँग्रेस को 113 से 125 सीट जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता 104 से 116 सीटों के बीच सिमटी नज़र रही है।
राजस्थान में अशोक गहलोत का जादू कॉंग्रेस के लिए काम करता नज़र नही आ रहा है, यहाँ काँटे की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती नज़र आ रही है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल वापसी करते नज़र आ रहे हैं, कॉंग्रेस भूपेश बघेल को ही चेहरा बना कर मैदान में है, ओपिनियन पोल में काँग्रेस को 45 से 51 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा के खाते में 39 से 45 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
तेलंगाना में  केसीआर के लिए बुरी ख़बर है, ओपिनियन पोल के मुताबिक़ बीआरएस सरकार किये विदाई हो रही है, सर्वे के अनुसार काँग्रेस को 48 से 60 सीट जबकि बीआरएस को 43 से 55 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
जबकि मिज़ोरम में मणिपुर हिंसा का असर साफ़ नज़र आ रहा है। यहाँ MBF को 13 से 17 सीट, काँग्रेस को 10 से 14 सीट और ZPM को 9 से 10 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।