🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

फ़तेहपुर देवरिया में धारा 144 लागू, क़ानून की निगाह में कर्फ़्यू

✍️ TNC Network 📅 9 Oct 2023, 11:48 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
फ़तेहपुर देवरिया में धारा 144 लागू, क़ानून की निगाह में कर्फ़्यू
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के एक गाँव में क़ानून की निगाह में कर्फ़्यू लगा दिया गया है, फतेहपुर देवरिया में 6 लोगों की हत्या के बाद से पूरे गाँव में तनाव है, पुलिस प्रशासन एक्शन के मोड़ में हैं, लेकिन एक्शन का रिएक्शन हो रहा है, गाँव में पैमाईश के लिए पहुँची पुलिस प्रशासन का गाँव वालों ने विरोध शुरू कर दिया, जिस के बाद हालात को क़ाबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और धारा 144 लागू कर दी गई है।
फतेहपुर देवरिया में 6 हत्या के बाद पुलिस एक्शन का रिएक्शन हो रहा है, गाँव में बिगड़े हालात को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है, राजस्व विभाग के साथ लॉ एण्ड ऑर्डर मेन्टेन करने गाँव पहुँची पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोग एक्शन के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते नज़र आये। पुलिस ने नारेबाज़ी कर रहे गाँव वालों पर बल प्रयोग कर हालात पर क़ाबू पाया।
दरअसल फतेहपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चन्द्र यादव की ह्त्या कर दी गई गई थी, जिस के बाद प्रेम चन्द्र के परिजनों ने सत्य प्रकाश दूबे के घर पर धावा बोल दिया जिस में 5 लोगों की मौत हो गई, प्रशासन ने 5 हत्याओं के आरोपियों के घर की पैमाईश करने पहुँची थी, इसी घर के एक ज़िला पंचायत अध्यक्ष की पहले हत्या हुई थी, गाँव वालों ने पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी। लोगों को आशंका है, की पैमाईश के बाद बुलडोज़र एक्शन होगा, फ़िलहाल गाँव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है, और कहीं भी 5 या 5 से ज़्यादा लोगों के जमा होने पर पाबन्दी लगा दी गई है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।