TNC Reporter: दस दिन से लापता भाजपा नेत्री का पता चल गया है। उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस जबलपुर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि सना के पति अमित साहू ने ही सना की हत्या की है। हत्या के बाद शव को हिरन नदी में फेंक दिया था। अमित को हत्या के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नागपुर की रहने वाली सना खान घर से जबलपुर के लिए निकली थी उस के बाद अचानक गायब हो गयी । पुलिस ने बताया कि सना खान की हत्या उसके पति अमित साहू ने उसके सिर पर डंडा मार कर की थी । हत्या घर पर ही की थी और रात को शव ले जाकर हिरन नदी में बहा दिया था ।
पहले भी हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है अमित
आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू जबलपुर में ही ढ़ाबा चलाता है और एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके ऊपर पहले से ही हत्या समेत शराब तस्करी के मामले भी दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, साहू ने एक माह पहले सना खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सना 1 अगस्त को जबलपुर गई थीं और अचानक से लापता हो गई।
छः महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज
अमित और सना ने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। अमित ने सना से पैसे लेकर बिजनेस में लगाए थे जब सना ने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो सना ने भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया और अमित ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे सना की मौत हो गई बाद में अमित ने मालेगांव जाकर नदी में लाश को फेंक दिया।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply