🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

बीजेपी लीडर सना खान की हत्या, पति अमित गिरफ्तार

✍️ TNC Network 📅 12 Aug 2023, 8:41 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
बीजेपी लीडर सना खान की हत्या, पति अमित गिरफ्तार

TNC Reporter: दस दिन से लापता भाजपा नेत्री का पता चल गया है। उसकी हत्या हो चुकी है। पुलिस जबलपुर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि सना के पति अमित साहू ने ही सना की हत्या की है। हत्या के बाद शव को हिरन नदी में फेंक दिया था। अमित को हत्या के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सना की फ़ाइल फ़ोटो

नागपुर की रहने वाली सना खान घर से जबलपुर के लिए निकली थी उस के बाद अचानक गायब हो गयी । पुलिस ने बताया कि सना खान की हत्या उसके पति अमित साहू ने उसके सिर पर डंडा मार कर की थी । हत्या घर पर ही की थी और रात को शव ले जाकर हिरन नदी में बहा दिया था ।

पहले भी हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है अमित

आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू जबलपुर में ही ढ़ाबा चलाता है और एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके ऊपर पहले से ही हत्या समेत शराब तस्करी के मामले भी दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, साहू ने एक माह पहले सना खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सना 1 अगस्त को जबलपुर गई थीं और अचानक से लापता हो गई।

छः महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

अमित और सना ने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। अमित ने सना से पैसे लेकर बिजनेस में लगाए थे जब सना ने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो सना ने भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया और अमित ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे सना की मौत हो गई बाद में अमित ने मालेगांव जाकर नदी में लाश को फेंक दिया।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।