🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
राजनीति

मायावती ने उठाई देश भर में जातीय जनगणना की मांग

✍️ TNC Network 📅 9 Aug 2023, 12:04 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
मायावती ने उठाई देश भर में जातीय जनगणना की मांग
News Corner Reporter, Lucknow. बिहार में हो रही जातीय जनगणना को हाईकोर्ट से वैध ठहराये जाने के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग की है। बुधवार को मायावती ने ट्वीट कर यह मांग उठाई।
मायावती ने ट्वीट किया है कि ओबीसी समाज की आ​र्थिक, शैक्ष​णिक व सामाजिक स्थिति का सही आकलन कर उसके हिसाब से विकास योजना बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना को पटना हाईकोर्ट ने पूर्णतया वैध ठहराया है। अब सबकी निगाहें यूपी पर टिकी हैं कि यहां यह प्रक्रिया कब शुरू होगी।
देश भर में हो जातीय जनगणना
मायावती ने कहा कि देश के कई राज्य में जातीय जनगणना के बाद यूपी में भी इसे कराने की माँग लगातार ज़ोर पकड़ रही है, लेकिन वर्तमान बीजेपी सरकार भी इसके लिए तैयार नहीं लगती है, यह अति-चिन्तनीय, जबकि बीएसपी की माँग केवल यूपी में नहीं बल्कि केन्द्र को राष्ट्रीय स्तर पर भी जातीय जनगणना करानी चाहिए।
जातीय जनगणना सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्त्वपूर्ण मामला
देश में जातीय जनगणना का मुद्दा, मण्डल आयोग की सिफारिश को लागू करने की तरह, राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्त्वपूर्ण मामला है। समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित व शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनाकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसी गणना जरूरी है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।