🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

संदिग्ध परि​स्थितियों में रेलवे इंजीनियर की मौत

✍️ TNC Network 📅 9 Aug 2023, 2:25 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
संदिग्ध परि​स्थितियों में रेलवे इंजीनियर की मौत
News Corner Reporter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रेलवे में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध परि​स्थितियों में मौत हो गई। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र की लालबाग कॉलोनी, राजरूप नगर निवासी शशिभूषण पांडेय (47) रायबरेली रेलवे स्टेेशन पर चार साल से इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वह अकेले मिल एरिया थानाक्षेत्र में रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे। मंगलवार की सुबह जब श​शि भूषण पांडेय का आवास नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया तो पांडेय बिस्तर पर मृत पड़े थे। पांडेय का परिवार प्रयागराज में रहता है। पुलिस को शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।