🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी व उसकी पत्नी की घर में घुस कर गोली मारकर हत्या, लूटपाट

✍️ TNC Network 📅 11 Aug 2023, 10:39 AM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी व उसकी पत्नी की घर में घुस कर गोली मारकर हत्या, लूटपाट
TNC Reporter: मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली खबर है। जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी में लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन उर्फ डीके (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। पति का बचाव करने आई पत्नी अंजू (65) को भी बदमाशों ने गोली मारी, जिसकी कुछ घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। बदमाशों ने कारोबारी के बेटे, पोती और दूधवाले को अलग अलग कमरों में व किचन में बंद कर दिया। घटना के समय डीके का बड़ा बेटा नवीन पत्नी स्वाति के साथ बेटे को स्कूल छोड़ने गया था। छोटा बेटा अभिषेक छुट्टी पर घर आया हुआ है। अभिषेक नार्वे में इंजीनियर है। इसी दौरान घर में घुसे दो बदमाशों ने अभिषेक का मोबाइल छीन कर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश आराम से लूटपाट करके फरार हो गए।

मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के मालिक थे धनकुमार जैन

बदमाशों के जाने के बाद अंशिका ने मां स्वाति को फोन किया। स्वाति ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे और घर पर बंधक लोगों को बाहर निकाला। धनकुमार और उनकी पत्नी अंजू को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां धनकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। अंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे के बाद अंजू की भी मौत हो गई। धनकुमार जैन की मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नाम से परतापुर में खेल का सामान बनाने की फैक्टरी है।

भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अफसर

सूचना पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सजवाण समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएएसपी रोहित सांजवान ने बताया कि लूट कितने की हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। वारदात में किसी नजदीकी के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। धनकुमार के दूधिया, ड्राइवर और दो नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।