News Corner Reporter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रेलवे में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र की लालबाग कॉलोनी, राजरूप नगर निवासी शशिभूषण पांडेय (47) रायबरेली रेलवे स्टेेशन पर चार साल से इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वह अकेले मिल एरिया थानाक्षेत्र में रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे। मंगलवार की सुबह जब शशि भूषण पांडेय का आवास नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया तो पांडेय बिस्तर पर मृत पड़े थे। पांडेय का परिवार प्रयागराज में रहता है। पुलिस को शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है, सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply