ताज़ा खबरें
अनवारुल हक ने ली पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
Agencies: बलूचिस्तान अवामी पार्टी के सीनेटर अनवारुल हक काकड़ ने सोमवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने उन्हें शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने अंतरिम प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिफारिश पर बुधवार को पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली यानी संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था। अब पाकिस्तान में चुनाव होने तक और नई सरकार के गठन होने तक देश की कमान कार्यवाहक सरकार के हाथ में रहेगी।




