🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

आयुष यूजी काउंसिलिंग में हैकर्स का साया

✍️ TNC Network 📅 14 Oct 2023, 12:22 AM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
आयुष यूजी काउंसिलिंग में हैकर्स का साया

लखनऊ। आयुष यूजी काउंसलिंग 2023 में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने रैंकिंग के हिसाब से अपनी पसंद के कॉलेज सेलेक्ट कर ऑनलाइन आवेदन किया। लेकिन, उनके आवेदन में रहस्यमय तरीके से कॉलेजों के नाम बदल गए। अभ्यर्थियों ने इसकी जानकारी हेल्पलाइन नम्बर और ई-मेल के जरिए आयुष काउंसिलिंग बोर्ड प्रशासन को दी। एक ही तरह की शिकायत लगातार आने पर आयुष काउंसलिंग बोर्ड के सचिव प्रो.अरविंद कुमार वर्मा ने विभूतिखंड कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है।

विभूति खंड में दर्ज हुआ मुकदमा
विभूतिखंड के हेनीमैन चौराहा स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 11 अक्टूबर से यूपी आयुष यूजी काउंसलिंग का सेकेंड राउंड शुरू हुआ था। काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों ने रैंक के हिसाब से अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेजों का नाम चुनते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद पूरी की गई। प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि च्वाइस फीलिंग किए जाने के बाद भी कई अभ्यर्थियों के विकल्प अपने आप बदल गए। अभ्यर्थियों ने विकल्प बदलने की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई। वहीं, आयुष काउंसलिंग बोर्ड को भी सूचना दी गई। विभागीय जांच में पता चला कि च्वाइस फीलिंग में फेरबदल कई अभ्यर्थियों के साथ हुआ है। ऐसे में किसी गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार ने बताया कि प्रो. अरविंद कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात हैकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।