ताज़ा खबरें
जनता से पहले भगवान शिव की चौखट पर राजनाथ
लखनऊ। केन्द्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ से भाजपा सांसद उम्मीदवार राजनाथ सिंह नामांकन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए पार्टी कार्यालय से निकले। उनके साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार जीत के लिए सोमवार को अपना नामांकन कराने के लिए निकलने से पहले लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।




