🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

यूपी की 14 सीटों पर 20 मई को होने वाले मतदान के लिए थमा प्रचार, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 18 May 2024, 5:17 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
यूपी की 14 सीटों पर 20 मई को होने वाले मतदान के लिए थमा प्रचार, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ। 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे आम चुनाव के पांचवें चरण  का प्रचार आज शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14  सीटों पर 20 मई को मतदान होना है जहां कुल 144  उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन प्रमुख उम्मेदवारों के भाग्य का फैसला 20 मई को होना है उनमे लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी,  अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मोहनलालगंज से केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, फतेहपुर से केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आदि हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह और बाराबंकी से पी एल पुनिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कैसरगंज से बृज भूषण के बेटे करण भूषण तथा बाराबंकी से पी एल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया मैदान में हैं।

जिन प्रमुख उम्मेदवारों के भाग्य का फैसला 20 मई को होना है उनमे लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी,  अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मोहनलालगंज से केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, फतेहपुर से केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आदि हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं। 

 

इन 14 सीटों पर 20 मई,  सोमवार को होगा मतदान

ये सीटें हैं-मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (सु.), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, कैसरगंज और-गोण्डा शामिल हैं। इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी क हैं और चार सीटें सुरक्षित हैं। पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच तथा बलरामपुर सहित 21 जिलों के अंतर्गत आते हैं।

 

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।