लखनऊ। केन्द्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ से भाजपा सांसद उम्मीदवार राजनाथ सिंह नामांकन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए पार्टी कार्यालय से निकले। उनके साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद थे। राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार जीत के लिए सोमवार को अपना नामांकन कराने के लिए निकलने से पहले लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
Author: टीएनसी ब्यूरो
लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को अपनी परम्परागत सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा नेताओं ने रोड शो किया। भाजपा के रोड शो को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने राजधानी में कई जगह रूट डायवर्ट कर दिया, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदिरा नगर से हजरतगंज जाने वाले लोगों को कोई सीधा साधन नहीं मिला, आटो और ई रिक्शा भी रूट डायवर्सन के कारण केवल सिकंदरबाग चौराहे तक ही जा रहे थे, इसके आगे लोगों को पैदल…
लखनऊ। पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन समाप्त हो गया है और उन्हें भाजपा में वापस ले लिया गया है। घोसी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे यशवंत सिंह को दो साल पहले भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन उनके चुनाव में भाजपा के खिलाफ घोषी लोकसभा सीट से निर्दल ताल ठोंकने से भाजपा को नुकसान की आशंका थी, ऐसे में भाजपा किसी भी सीट पर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है, यही वजह है कि भाजपा ने यशवंत को छठे चरण के नामांकन से ठीक पहले पार्टी में वापस ले लिया। यशवंत सिंह…
लखनऊ। लखनऊ। लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रविवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। श्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय…
लखनऊ। नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का द्वितीय संभाग स्तरीय समागम छत्रपति साहू जी महाराज शोध संस्थान भागीदारी भवन के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय से आए सहायक आयुक्त संजय शुक्ला का स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें इनकी संख्या लगभग 350 थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद नवोदय गीत के साथ हुआ और इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत उपायुक्त बीके सिंह ने किया। कार्यक्रम…
जौनपुर। जौनपुर में धनंजय की पत्नी श्रीकला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान धनंजय सिंह की हत्या की आशंका जताई है, श्रीकला ने कहा कि उनके पति को जान का खतरा है। राजनीतिक विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं। श्रीकला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंगलसूत्र को बचाने की गुहार लगाई है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार की सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें रिहाई दे दी। साथ ही ट्रायल कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई है। धनंजय की रिहाई के बाद वे…
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में की शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कश्यप का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। पर्चा खारिज होने की आशंका के चलते दो दिन पहले समाजवादी पार्टी की नेता ज्योत्सना गौंड ने भी नामांकन कर दिया था और अब वही सपा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी। पर्चा खारिज होने के बाद सपा के आधिकारिक उम्मीदवार रहे राजेश कश्यप ने अपनी ही पार्टी के सपा नेता राजपाल कश्यप पर अपनी भांजी को टिकट दिलाने के लिए साज़िश का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपाल कश्यप पर अपना पर्चा खारिज करा कर अपनी भांजी ज्योत्सना गौंड को…
लखनऊ। 14 अप्रैल को पूरा विश्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा था, वहीं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में दलित छात्रों द्वारा भी जयंती मनाने के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति मांगी थी जिसकी अनुमति नहीं दी गई थी जबकि 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के दिन विश्वविद्यालय परिसर में डीजे लगाकर झांकी आज का कार्यक्रम किया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर कुछेक छात्र कुलपति से बाबा साहब की जयंती मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके आवास पर जा रहे थे, कुलपति आवास पर मौजूद मौजूद…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद इस बार लोकसभा चुनाव में काफी सक्रिय हैं और उनकी सक्रियता के कारण ही युवा भी बसपा के चुनावी मंच पर दिखाई दे रहे हैं। आकाश आनंद के आक्रामक भाषण युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं और वे ठीक अपनी बुआ के उलट हर चुनावी सभाओं बहुजन समाज की बात कर रहे हैं और बसपा के गठन के बाद शुरुआती दौर में दलितों, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए जो नारे लगाए जाते थे, आकाश के राजनीति में सक्रिय होने के बाद वह नारे…
लखनऊ। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी हैं। पश्चिमी यूपी की इन आठ सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई…