🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

राजा मिल के आये अमित शाह से , समर्थन कर दिया सपा को

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 16 May 2024, 10:08 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 2
राजा मिल के आये अमित शाह से , समर्थन कर दिया सपा को

लखनऊ । यूपी के पूर्वांचल के एक हिस्से में खासा असर रखने वाले जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिह उर्फ राजा भय्या इन दिनों सुर्खियों में हैं । राजा भैया ने प्रतापगढ़ और कौशांबी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दे कर सभी को चौंका दिया है ।

अभी हाल ही में खबर आयी थी कि राजा भय्या ने बेंगलुरु में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।इस मुलाकात के अलग अलग सियासी मतलब निकाले जाने लगे । ज़्यादातर लोग इस मुलाकात को ठाकुरों की भाजपा के प्रति नाराज़गी के डैमेज कंट्रोल के नज़रिये से भी देखा जा रहा था । इस मुलाकात के बाद सभी की नजरें राजा भैया पर थीं कि वे कब भाजपा के समर्थन का एलान करते हैं । मगर राजा भय्या ने सारे समीकरण ही उलट पलट दिये। वे मिल के तो आये अमित शाह से मगर लोकसभा चुनाव में एलान किया सपा को समर्थन का।

“कौशांबी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार विनोद सोनकर को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी ने पुष्पेंद्र सरोज को मैदान में उतारा है। पुष्पेंद्र सरोज पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। वहीं, प्रतापगढ़ सीट पर BJP ने संगम लाल गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने एसपी सिंह पटेल को मैदान में उतारा है।”

 

2 लोकसभा सीटों पर है राजा भैया का खासा प्रभाव

दरअसल कौशांबी और प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर राजा भैय्या का खासा प्रभाव है । कौशांबी में पांचवें और प्रतापगढ़ सीट पर छठे चरण में वोटिंग होनी है। दोनों ही सीट पर राजा भैया का कोई अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं है, फिर भी इन दोनों सीटों पर वो किसी को जिताने और हराने का माद्दा रखते हैं. राजा भैया ने प्रतापगढ़ और कौशांबी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान कर दिया है.सपा नेता इंद्रजीत सरोज और कौशांबी से उनके बेटे सपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज ने राजा भैया से मुलाकात की थी.

मुलाकात के बाद इंद्रजीत सरोज ने राजा भैया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया. मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने राजा भैया पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. ये मामला प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. जानकारी के मुताबिक राजा भैया ने अंदरखाने पार्टी पदाधिकारियों को प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी एसपी सिंह और कौशांबी में पुष्पेंद्र सरोज को समर्थन देने का मैसेज दे दिया है। हालांकि सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान और सांसद व कौशांबी भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर राजा भैया के आवास पहुंचे थे. जहां सभी नेताओं के बीच बातचीत हुई. राजा भैया से समर्थन भी मांगा गया।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।