Author: टीएनसी ब्यूरो

लखनऊ। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उप राज्यपाल  को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ‘तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं।’ संजय सिंह ने पीएमओ और एलजी पर सीएम केजरीवाल की 24…

Read More

कानपुर देहात। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के संपत्ति के पुनर्वितरण के मुद्दे पर उठे बवाल के बीच कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ता में रहते हुए केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में भी धर्म के आधार पर जनगणना कराने की कोशिश की थी। अगर कांग्रेस फिर से चुन कर सत्ता में आई तो वह फिर इस कोशिश को दोहरा सकती है। तत्कालीन सरकार ने धर्म आधारित जनगणना के जरिये देश की सेना को भी बांटने का प्रयास किया था। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि तुष्टीकरण तो कांग्रेस के डीएनए…

Read More

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें नकारात्मक राजनीति खत्म करना है। यहां की जनता भाईचारा कायम करेगी। कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं। वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन करा चुके हैं। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे ये खबर हमारी पत्रिका द न्यूज कार्नर ने 15 दिन पपहले ही प्रकाशित की थी। कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर…

Read More

लखनऊ। सामाजिक संस्था “बहुजन भारत” ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछड़े वर्ग की जातीय जनगणना का विरोध जताने पर हैरानी जताई है। संस्था मुख्यालय पर गुरुवार को हुई एक बैठक में संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुँवर फतेह बहादुर ने कहा कि जातीय जनगणना से तो दलितों और पिछड़ा वर्ग की वास्तविक आबादी और उन्हें उनकी आबादी के मुताबिक शासन-प्रशासन में अभी तक जो भागीदारी मिल रही है, उसके बारे में वास्तविक तस्वीर देश के सामने आएगी और इससे ये भी पता चलेगा कि इन वर्गों को इनकी आबादी के मुताबिक…

Read More

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम दूसरे दौर के मतदान में जा रहे हैं और हमें यही कहना है कि अगर आपने अपना वोट इंडिया गठबंधन को दिया तो फिर से आतंकवाद की वापसी होगी और देश में व्याप्त अमन समाप्त हो जाएगा, जबकि एक वोट ही आप को सुरक्षा का माहौल दे सकता है एक वोट जनता की सुरक्षा का खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों की वीभत्स मंशा को कतई नहीं पूरा होने देना है. ये लोग देश मे तालिबानी विध्वंस व्यवस्था को लागू करना चाहते हैं। हर मतदाता को इससे…

Read More